बॉलीवुड सिंगर-अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बॉलीवुड सिंगर-अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सुलक्षणना का जन्म 1954 में मुंबई के एक प्रतिष्ठित संगीत परिवार में हुआ था। उनके चाचा पंडित जसराज भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायकों में से एक थे।

Singer and actor Sulakshana Pandit dies at 71 due to cardiac arrest,  confirms her brother Lalit Pandit | Bollywood

संगीत के घराने से निकली स्वर कोकिला
सुलक्षणा पंडित ने महज 9 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। 1967 में उन्होंने पहली बार फिल्म में अपनी आवाज दी। उन्हें 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘संकल्प’ के गीत ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

एक्टिंग में भी दिखाया जलवा
गायिकी के साथ-साथ सुलक्षणा ने अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने करीब 30 से अधिक फिल्मों में काम किया। 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘दो वक्त की रोटी’ में उनके निभाए गए गंगा के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा। सिंगिंग करियर में उन्होंने 79 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी, जिसमें 1996 की फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ भी शामिल है।

संजीव कुमार और सुलक्षणा पंडित की अधूरी मोहब्बत की कहानी. - News18 हिंदी

संजीव कुमार से था अधूरा प्यार

साल 1975 में फिल्म ‘उलझन’ के सेट पर सुलक्षणा को अभिनेता संजीव कुमार से प्यार हो गया था। उन्होंने शादी का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन संजीव कुमार ने इसे ठुकरा दिया क्योंकि वे अभिनेत्री हेमा मालिनी से प्रेम करते थे। जब हेमा ने भी उनसे शादी नहीं की, तो संजीव कुमार ने जीवनभर अविवाहित रहने का निर्णय लिया।

संजीव कुमार के निधन (1985) के बाद सुलक्षणा गहरे अवसाद में चली गईं और फिल्मों से पूरी तरह दूर हो गईं। उन्होंने कभी शादी नहीं की और अंत तक एकांत जीवन व्यतीत किया।

Bhopal: केंद्र सरकार ने बढ़ाए 14 खरीफ फसलों के MSP, CM डॉ यादव बोले- किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विपणन

Iran-Israel तनाव के बीच नेतन्याहू की UAE यात्रा के दावे पर विवाद, यूएई ने किया इनकार

Iran-Israel: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हालिया संघर्ष

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. रायपुर IPL मैच में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राहुल गांधी खुद करेंगे

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ फल

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की