लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग की खबर, छपरा में वोटर लिस्ट में सैंकड़ों नाम गायब, लालू बोले, अब तवे से रोटी पलटनी चाहिए, 12 बजे तक लगभग 30% मतदान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Reports of booth capturing in Lakhisarai, hundreds of names missing from the voter list in Chapra, Lalu Prasad Yadav says, "Now the roti should be flipped from the pan." Around 30% voter turnout by 12 noon.

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह 12 बजे तक लगभग 30.% वोटिंग दर्ज की गई है। इस चरण में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय जंग देखने को मिल रही है। चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

छपरा में वोटर लिस्ट से सैंकड़ों नाम गायब

छपरा विधानसभा के ब्रह्मपुर मोहल्ले में करीब 150 मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने की शिकायत सामने आई है। इससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी है। मतदाताओं ने कहा कि सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद नाम लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग की खबर

लखीसराय के हलसी प्रखंड के खुडयारी गांव (बूथ संख्या 404 और 405) में बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर एसपी अजय कुमार खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और ऐसी कोई घटना नहीं हुई। यह इलाका उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का विधानसभा क्षेत्र है।

लालू यादव का बयान

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मतदान के बीच तंज भरे अंदाज़ में कहा, “अब तवे पर रोटी पलटने का समय आ गया है।” उनके इस बयान को एनडीए पर सीधा हमला माना जा रहा है।

मुजफ्फरपुर में मतदान का बहिष्कार

मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के तीन बूथों (161, 162 और 170) पर मतदाताओं ने पुल और सड़क निर्माण की मांग पूरी न होने के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि “सभी जगह मतदान सुचारू रूप से हो रहा है। हमें खबर मिली है कि हलसी प्रखंड के बूथों पर राजद के लोगों ने पोलिंग एजेंट को धमकाया। राजद के लोगों में अभी भी बूथ कैप्चरिंग की मानसिकता है। लेकिन असली मालिक जनता है। लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि असली वोट डाले जाएँ।

पहले फेज की 10 हॉट सीटें

पहले चरण की कई सीटें सियासी रूप से बेहद हॉट हैं, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अनंत सिंह जैसे बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है।

संवेदनशील सीटों पर मतदान का समय घटाया गया

सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर (मुंगेर) और जमालपुर में मतदान का समय शाम 5 बजे तक सीमित कर दिया गया है। फतुहा विधानसभा के हाजीपुर गांव के बूथ संख्या 254 पर तैनात पीठासीन अधिकारी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया।

बिहार शरीफ में 4 बीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में

मतदान के दौरान बिहारशरीफ में पुलिस ने 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। आरोप है कि ये लोग बूथों के पास पर्चियां बांट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मतदान से जुड़ी झलकियां

  • पटना: सेंट जेवियर्स स्कूल के बूथ पर मतदाताओं के स्वागत में कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य किया।
  • लालू परिवार: पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित बूथ पर लालू परिवार ने मतदान किया।
  • मुजफ्फरपुर: नाव से नदी पार कर मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता।
  • वैशाली: लालगंज में EVM खराब होने पर हंगामा हुआ, लोगों ने “वोट चोर” के नारे लगाए।
  • खगड़िया: परबत्ता क्षेत्र में पुलिस घोड़े पर सवार होकर पेट्रोलिंग करती दिखी।
  • राघोपुर से जुगाड़ की नाव में पहुंचे वोटर

वैशाली जिले के राघोपुर के दियारा इलाके में मतदाताओं ने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए थर्मोकोल के टुकड़ों से नाव बनाकर जुगाड़ किया। वोटर वीरचंद राय ने बताया कि वे बूथ संख्या 240 पर वोट डालने जा रहे हैं, लेकिन नाव न मिलने के कारण उन्हें यह तरीका अपनाना पड़ा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई