बिहार चुनाव 2025: कल पहली परीक्षा, तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गजों का भाग्य होगा EVM में कैद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Elections 2025: First phase of test tomorrow, fate of Tejashwi Yadav, Samrat Chaudhary and many other bigwigs will be captured in EVMs

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार (6 नवंबर, 2025) को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जो 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रमुख उम्मीदवारों और दिग्गजों का भविष्य दांव पर, पहले चरण के मतदान में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों का भाग्य EVM में बंद हो जाएगा।

  • महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा: तेजस्वी यादव
  • उपमुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार: सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा
  • अन्य दिग्गज: तेज प्रताप यादव, खेसारी लाल यादव और मैथिली ठाकुर
  • इस चरण में 16 मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर लगी है।

प्रमुख जिले जहां होगा मतदान

पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों में वोट डाले जाएंगे।

मतदान केंद्र: कुल 45,341 बूथ बनाए गए हैं।

समय में बदलाव: निर्वाचन आयोग ने छह विधानसभा सीटों (सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा) के 2135 मतदान केंद्रों पर संवेदनशीलता के कारण मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया है। बाकी 115 सीटों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

मतदाताओं के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष की सुविधा

मतदाताओं के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष की सुविधा मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन विभाग ने राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यदि मतदान के दौरान किसी मतदाता को किसी प्रकार की समस्या होती है – चाहे वह मतदान केंद्र की जानकारी से जुड़ी हो, सुरक्षा संबंधी चिंता हो या आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत – तो वे सीधे नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। * कंट्रोल रूम नंबर: 0612-2824001 * फैक्स नंबर: 0612-2215611 * ईमेल (शिकायत/सुझाव के लिए): ceo_bihar@eci.gov.in, ceobihar@gmail.com

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन