मरवाही: फिर लौटा हाथियों का झुंड, 13 किसानों की फसलें कर डाली बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Marwahi: A herd of elephants returns, destroying the crops of 13 farmers, leaving villagers terrified.

रिपोर्ट- प्रयास कैवर्त, एडिट- विजय नंदन

मरवाही: मरवाही वनमंडल के दानीकुंडी गांव में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक लौट आया है। जानकारी के अनुसार करीब 10 हाथियों का दल देर रात गांव के आसपास के खेतों में घुस आया। दंतैल हाथियों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरते हुए 13 किसानों की फसलें रौंद डालीं, जिससे ग्रामीणों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि हाथियों का यह झुंड फिलहाल चूकतीपानी के जंगल में डेरा डाले हुए है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय सतर्क रहने और समूह में बाहर निकलने की अपील की है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण लोग रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं। वहीं, फसलों की बर्बादी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को मानव बस्ती से दूर ले जाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि लगातार लौटते इस संकट से उन्हें राहत मिल सके।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक