जमीन विवाद से टूटा भरोसा, आत्मदाह को मजबूर हुआ धमतरी का देवेंद्र, कलेक्ट्रेड में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Land dispute shatters trust, forces Dhamtari's Devendra to self-immolate, saves his life

रिपोर्ट- वैभव चौधरी, एडिट- विजय नंदन

धमतरी: कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षा जवानों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। जवानों ने समय रहते युवक को पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना मिलते ही रुद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान देवेंद्र कुमार साहू निवासी रामपुर (कुरुद क्षेत्र) के रूप में हुई है।

देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसके परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लगातार हो रही अनदेखी और न्याय न मिलने से परेशान होकर उसने आत्मदाह का कदम उठाने की कोशिश की। इस घटना पर अपर कलेक्टर रीता यादव ने कहा कि मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। प्रशासन की ओर से कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक भावनात्मक रूप से बेहद आक्रोशित था और न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था। पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम

भोपाल | स्वदेश न्यूज़ | 15 मार्च 2026मध्यप्रदेश में मौसम एक बार

15 मार्च 2026 का राशिफल

♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन