अंतागढ़: चारगांव-मेटाबोदेली लौह अयस्क माइन विवाद पर जनसुनवाई, सांसद-विधायक के आश्वासन से परिवहन शुरू होने के आसार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Antagarh: Public hearing on Chargaon-Metabodeli iron ore mine dispute; MP-MLA assurances likely to resume transportation

रिपोर्ट- जावेद खान, एडिट- विजय नंदन

अंतागढ़: डीएमडी मद (DMDS/DMD मद) के संबंध में बहुप्रतीक्षित जनसुनवाई आज अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत लामकनहार में स्थित एकलव्य आवासीय स्कूल के सभाकक्ष में संपन्न हुई। यह जनसुनवाई ऐसे समय में हुई है जब चारगांव-मेटाबोदेली लौह अयस्क माइन पिछले एक महीने से अधिक समय से ग्रामीणों के विरोध के कारण बंद पड़ी है।

आर्थिक संकट में घिरे परिवहन मालिक

माइंस बंद होने से इस कार्य से जुड़े ट्रांसपोर्ट में लगे परिवहन मालिकों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई समिति के ट्रक वाहन मालिकों को किश्तें (EMI) जमा न कर पाने के कारण फाइनेंस कंपनियों द्वारा अपने वाहन वापस खींच लिए गए हैं। आज की जनसुनवाई में क्षेत्र के प्रमुख नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इनमें सांसद भोजराज नाग और विधायक विक्रम उसेंडी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इनके साथ ही, जिले के कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी और माइंस प्रबंधन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

ग्रामीणों ने लगाए वादाखिलाफी के आरोप

जनसुनवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने माइंस प्रबंधन पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया। लोगों का मुख्य विरोध लौह अयस्क के परिवहन को लेकर था। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की स्थिति अत्यधिक जर्जर हो चुकी है और इस स्थिति में लौह अयस्क का परिवहन जारी रखने देना उनके लिए संभव नहीं है। लोगों ने मांग की कि पहले सड़कों की मरम्मत और डीएमडी मद के तहत विकास कार्यों को पूरा किया जाए। हालांकि, जनसुनवाई में मौजूद सांसद एवं विधायक के आश्वासन के बाद लौह अयस्क परिवहन फिर से शुरू होने के आसार बने हैं। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों और ट्रांसपोर्टरों को प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिया है।

अब देखना यह होगा कि इस जनसुनवाई और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद माइंस प्रबंधन पर क्या असर होता है, और परिवहन मालिकों तथा ग्रामीणों को उनकी समस्याओं से कब तक राहत मिल पाती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

Crime Investigation: तखतपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Crime Investigation: तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक का

Crime Investigation: तखतपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Crime Investigation: तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक का

IPL 2026 : प्लेऑफ की तरफ गुजरात की तेज रफ्तार, RCB को बड़ा झटका

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी

Chamba: कोटी पुल के पास खाई में गिरी कार, गर्भवती महिला समेत 5 घायल

Chamba: हिमाचल के चंबा जिले में सलूणी-चंबा मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

Determination and Hard Work: बाबा आशीष केरकेट्टा की मेहनत और संघर्ष की प्रेरक कहानी

Determination and Hard Work:सरगुजा जिले का एक युवा छात्र, बाबा आशीष केरकेट्टा,

Educational Excellence: सरगुजा जिले का शैक्षिक उत्कृष्टता में अभूतपूर्व प्रदर्शन

Educational Excellence: सरगुजा जिले ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड

Kailash Mansarovar Yatra 2026: जून से अगस्त तक होगी यात्रा, जानें कब करें आवेदन

Kailash Mansarovar Yatra 2026: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. विधानसभा में महिला आरक्षण

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. जबलपुर में क्रूज हादसा,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों