बलरामपुर: धनंजय ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, चोरों ने उड़ाया सोना-चांदी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balrampur: Theft worth lakhs from Dhananjay Jewellers, thieves stole gold and silver

रिपोर्ट- सुनील कुमार ठाकुर, एडिट- विजय नंदन

बलरामपुर: जिले में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। धनंजय ज्वेलर्स से बीती रात लाखों रुपए की सोना-चांदी चोरी हो गई। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 400 से 500 ग्राम सोना तथा 10 से 12 किलो चांदी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।

पुलिस का कहना है कि चोरी में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

बलरामपुर में 2025 में चोरी की मुख्य घटनाएँ

तारीखस्थान / प्रतिष्ठानचोरी किया गया माल (अनुमानित)विवरण
31 अक्टूबर 2025धनंजय ज्वेलर्स, चांदो चौक, जिला मुख्यालयलगभग 400 से 500 ग्राम सोना और 10 से 12 किलोग्राम चांदी (लाखों रुपये के जेवरात)चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और तिजोरी तथा शो केस में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। इस बड़ी घटना से व्यापारियों में असुरक्षा का भाव है।
सितंबर 2025 (तारीख स्पष्ट नहीं)बस स्टैंड के पास, कोतवाली थाना क्षेत्रगुमटी, ठेले और दो दुकानों से सामान (माल की मात्रा/मूल्य स्पष्ट नहीं)चोरों ने गुमटी, ठेले और दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
9 सितंबर 2025एक घर में (स्थान स्पष्ट नहीं)सोने और चांदी के जेवरात (पायल, हाफ करधनी, सोने का कान का झाला, चांद टिकी, मंगलसूत्र और नथुनी)भीख मांगने के बहाने घर में घुसी दो महिलाओं ने एक किशोरी का ध्यान भटकाकर कीमती गहने चुरा लिए। एक महिला चोर को गिरफ्तार किया गया।
जून 2025 (ढाई माह पूर्व)नेशनल इलेक्ट्रानिक एंड मोबाइल केयर दुकान, रेहराबाजारछह मोबाइल (कुल माल का मूल्य स्पष्ट नहीं)दुकान की दीवार काटकर चोरी की गई थी। पुलिस ने ढाई माह बाद तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर छह मोबाइल बरामद किए।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर