कोरबा: SIR प्रक्रिया शुरू, नई मतदाता सूची बनाने का काम 7 फरवरी तक रहेगा जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: SIR process begins, work on preparing new voter list will continue till February 7

रिपोर्ट– उमेश डहरिया, एडिट- विजय नंदन

कोरबा: जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर (Special Summary Revision-SIR) प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इस संबंध में कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टरेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी साझा की। कलेक्टर ने बताया कि 28 अक्टूबर से शुरू हुई यह प्रक्रिया 7 फरवरी तक चलेगी। इसके तहत नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी, जिसमें पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाए जाएंगे।

कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मतदाता हित में है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें, अपने नाम और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज होने की पुष्टि करें।

कलेक्टर अजीत वसंत की अपील: हर पात्र मतदाता को सूची में अपना नाम सुनिश्चित करना चाहिए। यह लोकतंत्र की सबसे अहम प्रक्रिया है, इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर