बिहार चुनाव: NDA ने जारी किया संकल्प पत्र, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, एक करोड़ नौकरी, 4 शहरों में मेट्रो चलाने का वादा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Elections: NDA releases manifesto, promises 125 units of free electricity, 10 million jobs, metro in 4 cities

आरजेडी ने बताया महागठबंधन की नकल

by: vijay nandan

पटना: केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) प्रमुख चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने एनडीए का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।

  • NDA का संकल्प पत्र में क्या है खास:
  • 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा।
  • 1 करोड़ सरकारी नौकरी एवं रोजगार
  • कौशल जनगणना करके कौशल आधारित रोजगार प्रदान किए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी।
  • हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित करके बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा
  • ‘महिला मिशन करोड़पति’ के माध्यम से चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
  • अति पिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को ₹10 लाख की सहायता दी जाएगी।
  • सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो अति पिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके उनके सशक्तीकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने हेतु सरकार को सुझाव देगी।
  • कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत करके किसानों को प्रति वर्ष ₹3,000, कुल ₹9,000 का लाभ दिया जाएगा।
  • एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा।
  • पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद की जाएगी।
  • ‘मत्स्य-दुग्ध मिशन’ योजना से प्रत्येक मत्स्य पालक को कुल ₹9,00050 (पचास) का लाभ दिया जाएगा।
  • ‘बिहार दुग्ध मिशन’ की शुरुआत करके हर प्रखंड स्तर पर चिलिंग व प्रोसेसिंग सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे।
  • 5 मेगा फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे और कृषि निर्यात दोगुना किया जाएगा।
  • 2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त की जाएगी।
  • 7 एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।
  • 3600 कि.मी. रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
  • अमृत भारत एक्सप्रेस एवं नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार किया जाएगा।
  • 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।
  • ‘न्यूपटना’ में ग्रीनफील्ड शहर और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी।
  • मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • पटना के समीप ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तथा दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे।
  • 125 यूनिट मुफ्त बिजली, ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख नए पक्के मकान
  • 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी।
  • विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत ₹1 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाई जाएगी।
  • विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान बनाया जाएगा।
  • प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे।
  • न्यू-ऐज इकोनॉमी के तहत ₹50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित किया जाएगा।
  • मुफ्त राशन

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना