धरमजयगढ़ में मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, पहले महिला को मारी टक्कर, फिर बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A speeding car ran like death in Dharamjaigarh, first hitting a woman, then trampling bike riders, killing three.

रिपोर्ट- भूपेश गबेल, एडिट- विजय नंदन

रायगढ़: जिले के धरमजयगढ़ चाल्हा मार्ग चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे चल रही एक महिला को टक्कर मारी, फिर सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्राम रामपुर निवासी महिला किसी काम से खम्हार आई हुई थी और लौटते वक्त अचानक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला दूर जाकर गिरी और वहीं उसकी मौत हो गई।

लेकिन हादसा यहीं खत्म नहीं हुआ — कार आगे बढ़ी और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर दो युवक सवार थे। दोनों युवक सड़क निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर बताए जा रहे हैं। कार की टक्कर से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 टीम को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और वाहन को जब्त कर लिया है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही ने तीन निर्दोष जिंदगियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे के बाद धरमजयगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10 News

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें MP: 1. विदेशी नागरिकों के

MP: Top 10 News

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें MP: 1. विदेशी नागरिकों के

Horoscope 26-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का भविष्यफल

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,