फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल

Reporter: Prempal Singh, Edit By: Mohit Jain

फिरोजाबाद में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना फरिहा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त मुठभेड़ में गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पिंटू उर्फ राहुल और सीताराम के पैर में गोली लगी। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लंबे समय से कर रहे थे बिजली के तारों की चोरी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पिंटू उर्फ राहुल के खिलाफ फिरोजाबाद, एटा और आगरा के विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह बिजली के तार चोरी कर उन्हें बेचने का धंधा करता था। पुलिस ने मौके से 2 अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, 4 बंडल बिजली के तार, 1 ईको गाड़ी, कटर और रस्सी बरामद की है।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दबोचे गए

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मसुरलगंज रोड के पास एक संदिग्ध ईको गाड़ी को घेर लिया। तभी आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए और चारों को मौके पर ही दबोच लिया गया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में

Aaj ka Panchang: चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजा का विशेष योग, जानें शुभ-अशुभ समय और उपाय

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन बुद्धि, ज्ञान,

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक