Mohit Jain
भारत बनाम बांग्लादेश महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला बारिश के चलते रद्द कर दिया गया। भारतीय टीम पहले ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से राधा यादव ने 3 विकेट और श्री चरणी ने 2 विकेट लिए।

टीम इंडिया ने टारगेट का पीछा करते हुए 8.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए थे। लेकिन उसके बाद तेज बारिश ने खेल रोक दिया और अंपायरों ने मैच को रद्द कर दिया।
अब टीम इंडिया 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी।
बारिश के चलते लीग स्टेज का यह मुकाबला नहीं हो सका, लेकिन टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह पहले ही सुनिश्चित हो चुकी है।





