,

रायपुर में थार गाड़ी में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

रायपुर में थार गाड़ी में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

रायपुर के टाटीबंध इलाके में रालास मोटर्स शो रूम के बाहर एक थार गाड़ी में युवक का शव मिला। शव को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।

लाश कितने समय से थी वाहन में
पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार शव लगभग 15 दिनों से थार गाड़ी के भीतर पड़ा था। वाहन को भिलाई 3 से क्रेन के जरिए शो रूम तक लाया गया था।

पहचान और इलाके में हड़कंप
शव की पहचान गाड़ी मालिक के अनुसार चंगोरा भाठा निवासी आयुष के रूप में हुई है। दुर्गंध महसूस होने पर स्थानीय लोगों ने शो रूम के कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक की मौत कैसे हुई।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…