,

हिमाचल में बादल फटने से बड़ी तबाही, केंद्र सरकार ने जताया मदद का भरोसा, जेपी नड्डा ने CM सुक्खू से की बात

असम और केरल के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी बारिश कहर बरपाती नजर आ रही है। यहां कुल्लू के निरमंड ब्लॉक, कुल्लू के मलाणा और मंडी जिले में बादल फट गए हैं। जिसकी वजह से यहां भारी तबाही दिखाई दे रही है। बादल फटने की वजह से कई मकान, स्कूल और अस्पताल बाढ़ में दह गए हैं। इसके अलावा बादल फटने की वजह से करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं मंडी में एक शव मिला है। इसके अलावा 30 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

बादल फटने की वजह से मंडी के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान को आज बंद कर दिया गया है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की है और वहां के मौजूदा हालात की जानकारी ली है। साथ ही नड्डा की ओर से केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया गया है।

जेपी नड्डा ने की सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादल फटने से भारी नुकसान और जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर जानकारी ली और केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। जेपी नड्डा ने पूर्व सीएम और एलओपी जयराम ठाकुर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से भी बात की और सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में जुटने का निर्देश दिया है

जयराम ठाकुर ने जताया दुख

विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘बीती रात भारी बारिश के कारण जिला मण्डी के थलटूखोड़ के समीप राजमण गांव में जानमाल की क्षति और निरमंड के अंतर्गत समेज, बागीपुल क्षेत्रों में कई भवन एवं मकान बहने और कई लोगों के लापता होने वाली खबर सुनकर मन बहुत दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा लापता लोग सकुशल हों। दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा हूं। राज्य सरकार से भी मेरा निवेदन है कि कल रात पूरे प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण हो रही तबाही में घटना स्थलों पर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य करवाएं।’

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा