,

हिमाचल में आसमान से गिरी आफत पर प्रियंका और राहुल गांधी ने जताया दुख, लोगों को सुरक्षित रहने की दी सलाह

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और बादल फटने की वजह से काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आगे भी तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन सबके बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने से कई लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने का समाचार हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

सभी को सुरक्षित रखने की प्रार्थना

प्रियंका गांधी ने अपने आगे के पोस्ट में लिखा कि NDRF, SDRF और राज्य प्रशासन की कई टीमें पूरी क्षमता के साथ राहत व बचाव कार्य में लगी हैं। ईश्वर से सभी हिमाचलवासियों को सुरक्षित रखने की प्रार्थना करती हूं।

राहुल गांधी ने सीएम सुक्खू से की बात

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने और भारी वर्षा से कई लोगों की मृत्यु और लापता होने का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन घड़ी में सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से बात कर इस विषम परिस्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि वह खुद इन घटनास्थलों पर जा रहे हैं। इस दौरान NDRF, SDRF और प्रदेश प्रशासन इस संकट की घड़ी में राहत और बचाव कार्यों में प्रतिबद्धता के साथ लगातार सम्मिलित है। सभी लापता लोगों की जल्द से जल्द खोज की आशा कर रहा हूं।

आसमान से बरसी आफत

दरअसल, असम और केरल के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी बारिश कहर बरपाती नजर आ रही है। यहां कुल्लू के निरमंड ब्लॉक, कुल्लू के मलाणा और मंडी जिले में बादल फट गए हैं। जिसकी वजह से यहां भारी तबाही दिखाई दे रही है। बादल फटने की वजह से कई मकान, स्कूल और अस्पताल बाढ़ में दह गए हैं। इसके अलावा बादल फटने की वजह से करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं मंडी में एक शव मिला है। इसके अलावा 30 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा