,

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने ली असम के राज्यपाल के पद की शपथ, मणिपुर को लेकर भी दी गई ये जिम्मेदारी

असम के राज्यपाल बनने से पहले लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के पास सिक्किम के राज्य की जिम्मेदारी थी। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। वह से संघ से जुड़े हुए हैं।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मंगलवार को असम के राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक नियुक्त किए गए गुलाब चंद कटारिया का स्थान लिया है। गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई ने लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई।

असम के साथ-साथ मणिपुर का मिला अतिरिक्त प्रभार

इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा समेत अन्य मंत्री और लोग मौजूद रहे। आचार्य असम के साथ-साथ मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इस तरह उन्हें अभी दो राज्यों के राज्यपाल का कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके आचार्य सिक्किम के थे राज्यपाल 

बता दें कि असम में मिले इस पद से पहले वह सिक्किम के राज्यपाल थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सदस्य 59 वर्षीय आचार्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। 

सीएच विजयशंकर ने ली मेघालय के राज्यपाल की शपथ

कर्नाटक के मैसूरु से दो बार के सांसद और पूर्व मंत्री सीएच विजयशंकर ने मंगलवार को मेघालय के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मेघालय हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन ने राजभवन के दरबार हॉल में विजयशंकर को शपथ दिलाई। 

इससे पहले फागू चौहान थे असम के राज्यपाल

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री कोनराड के.संगमा और राज्य सरकार के मंत्रियों के अलावा अन्य आमंत्रित लोग भी मौजूद थे। कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे 67 वर्षीय विजयशंकर को हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया था। विजयशंकर ने फागू चौहान की जगह ली है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा