,

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विरोध कर रहे छात्रों से की मुलाकात, UPSCअभ्यार्थियों के सामने रखा ये प्रस्ताव

- Advertisement -
Ad imageAd image

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से हुए हादसे का मामला अभी तक शांत होता नजर नहीं आ रहा है। इस बीच आप सांसद संजय सिंह ने विरोध कर रहे छात्रों से मुलाकात की है। दरअसल, कोचिन के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 UPSC विधार्थियों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही साथी छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब उन्हीं छात्रों से आप सांसद ने मुलाकात की है। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स से मिलने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि 10 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली सरकार की कानून बनाने में मदद करें इसका प्रस्ताव रखा है।

संजय सिंह ने क्या कहा?

आप सांसद की ओर से कहा गया, “दिल्ली सरकार जो कानून बनाएगी, उसमें फीस को लेकर और हॉस्टल के नाम पर छात्रों के साथ हो रही है लूट पर रोक लगाने की कोशिश होगी।”

आम आदमी पार्टी के नेता ने मुआवजे को लेकर भी चर्चा की है। उन्होंने कहा, “मैं अपने सांसद फंड से तीनों के नाम पर एक-एक करोड़ रुपये दे सकता हूं। इसमें MCD का कोई रोल नहीं होगा। इससे लाइब्रेबी बनेंगी। दिल्ली सरकार और एमसीडी 10-10 लाख रुपये दे सकते हैं। राव IAS स्टडी सर्कल कोचिंग से एक करोड़ मुआवजा दिलवाने में कुछ दिन लग सकते हैं लेकिन एक महीने में ये हो जाएगा।”

क्या है मामला?

दिल्ली के राजेंद्र नगर में स्थित कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत के विरोध में सिविल सेवा परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार (1 अगस्त) को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस इलाके में पिछले हफ्ते 27 जुलाई को एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई थी। एक दिन पहले यानी 31 जुलाई को भी इस इलाके में भारी बारिश की वजह से फिर से जलभराव हो गया था।

बीजेपी-आप में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सीनियर अधिकारियों ने छात्रों की चिंताओं को दूर करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विरोध प्रदर्शन वाली जगह का दौरा किया। इस घटना के लिए MCD की  जमकर आलोचना हो रही है। वहीं इस हादसे पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। 27 जुलाई को हुई इस घटना के बाद से ही छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और कोचिंग सेंटर में बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों