,

मोहाली में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग: 8 लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर, धुएं से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने तकलीफ

ज 27  सितंबर को मोहाली के कुराली में स्थित फोकल पॉइंट नाम की  एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है। इस दुर्घटना में  करीब 8 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनमें से 3 की हालात गंभीर बताई जा रही है, जिनको तत्काल इलाज के लिए मोहाली रेफर कर दिया गया है। अन्य 5 लोगों को कुराली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस दौरान मौके पर मोहाली के अलावा रोपड़ की हेल्थ टीमों को भेज दिया गया है।

आसमान में धुएं का गुबार छा गया

केमिकल फैक्ट्री में आग लगते ही  पूरे आसमान में धुएं का गुबार छा गया है। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर से धमाकों की आवाजें आ रहीं हैं। आग बुझाने के लिए करीब 24 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।  आसपास के इलाके में लोगो को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 

आग बुझाते समय 2 और धमाके हुए

आज दोपहर करीब 1:30 बजे आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री में दो धमाके हुए हैं। बताया जा रहा है की  यह धमाके केमिकल से भरे ड्रम के फटने से हुए हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बड़ी सावधानी के साथ आग को बुझा रहे हैं, क्योंकि यह केमिकल ड्रम फटने के साथ बाहर आने की संभावना है। 

आसपास की दूसरी फैक्ट्री में भी आग का खतरा

केमिकल फैक्ट्री में आग अभी भी तेजी से बढ़ती जा रही है। मौके पर काफी तेज हवा चलने के कारण आसपास की दूसरी फैक्ट्री में भी आग का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दूसरी फैक्ट्री से भी मजदूरों को बाहर निकलना शुरू कर दिया है।

मोहाली से आग  बुझाने के लिए विशेष केमिकल मंगाया

केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से  यहां स्थिति काफी खतरनाक हो चुकी है। इस इलाके में आसपास और भी फैक्ट्रियां हैं। ऐसे में आग फैलने से यहां के इलाके में बड़ा हादसा हो सकता है। यह आग फैक्ट्री के अंदर रखे हुए केमिकल में लगी हुई है। इस कारण यह बढ़ती जा रही है। अब इस आग को बुझाने के लिए मोहाली से विशेष केमिकल मंगाया जा रहा है।

Maharashtra NMMS Result 2025: सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

अरुणाचल में ईसाई समुदाय की भूख हड़ताल: APFRA कानून के खिलाफ बड़ा विरोध

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा