शिलांग. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (Meghalaya CM Conrad Sangma) शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. खुद मुख्यमंत्री कोनराड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कोनराड ने ट्वीट किया, ‘मेरी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. मैं घर में पृथक-वास में हूं. हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं. मैं बीते पांच दिन में मेरे संपर्क में आए लोगों से अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने का अनुरोध करता हूं. यदि आवश्यक लगे तो जांच कराएं.’
इससे पहले मंत्रिमंडल में संगमा के साथी स्वास्थ्य मंत्री ए एल हेक तथा शहरी मामलों के मंत्री स्नीयावभलांग धर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे.
Ye bhi pade – हिमांशु सांगवान: विराट को आउट करने वाला उभरता सितारा
55 सीटें आने का ‘ओवर कॉन्फिडेंस’, एंटी इनकम्बेंसी का अंदाजा क्यों नहीं लगा पाए





