,

मिजोरम में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

आइजोल: मिजोरम के सैरांग में बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना आइजोल से लगभग 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के आसपास हुई, जब साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था. अभी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, क्योंकि घटना के समय कथित तौर पर 35-40 से अधिक लोग साइट पर मौजूद थे. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मलबे से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं… कई अन्य अभी भी लापता हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए हर मृतक के परिजन को पीएमएमआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

वहीं, मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि बचाव कार्य जारी है. मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक्स (औपचारिक रूप से ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया. अभी तक कम से कम 15 श्रमिकों की मौत, बचाव कार्य जारी है. इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं. मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं’.

मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा क‍ि ‘बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.’

Maharashtra NMMS Result 2025: सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

अरुणाचल में ईसाई समुदाय की भूख हड़ताल: APFRA कानून के खिलाफ बड़ा विरोध

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…