,

नौकरी नहीं मिली तो IIT-इंदौर में बम ब्‍लास्‍ट की धमकी का किया मेल… खुद को बताया था आईएसआई एजेंट, आरोपित पुलिस की गिरफ्त में

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस के अनुसार आरो‍पित का इंटरव्‍यू में चयन नहीं हुआ तो उसने धमकी भरा मेल किया। उसने केवल दहशत फैलाने के लिए ही आईआईटी को ई मेल भेजा था। पुलिस बाद में इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली है। आरोपित की गिरफ्तारी की पुलिस ने पुष्टि कर दी है।

इंदौर। आईआईटी सिमरोल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है। ग्रामीण एसपी हिति‍का वासल ने इसकी पुष्टि की है। आरोपित का नाम चेतन सोनी है। आरोपित उज्‍जैन जिले के बड़नगर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि आरोपी ने नौकरी नहीं मिलने पर आईआईटी इंदौर में बम रखने और संस्‍थान को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल किया। इसके बाद आईआईटी सिमरोल में धमकी भरा ई-मेल करने वाले आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जाता है कि आरोपित ने नौकरी नहीं मिलने से परेशान होकर इस तरह का मेल कर दिया था।

फर्जी आईडी बनाई और कर दिया मेल

पुलिस के अनुसार आरोपित ने एमसीए किया है। उसने किसी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसके हाथ निराशा लगी। इसके बाद उसने एक फर्जी आईडी बनाई और बम ब्‍लास्‍ट की धमकी भरा ई मेल कर दिया। केवल दहशत फैलाने के उद्देश्‍य से ही युवक ने ऐसा किया था।

17 जुलाई को दी थी धमकी

ल्‍लेखनीय है कि गत 17 जुलाई को सिमरोल स्थित आईआईटी को 15 अगस्‍त को बम से उड़ाने की धमकी का ई मेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस अधिकारी और साइबर टीम इस मामले की जांच में जुटी थी। यह भी पता चला है कि युवक ने वर्ष 2022 में आईआईटी में नौकरी के लिए आवेदन भेजा था।

बाद में जब आरोपित को पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया तो उसने बताया कि नौकरी में भेदभाव होता है। इससे वह खिन्‍न है।

दहशत फैलाने के लिए किया

पूछताछ के दौरान आरोपित ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने केवल दहशत फैलाने के उद्देश्‍य से ऐसा किया था। भेजे गए मेल में खुद को पाकिस्‍तान का आईएसआई एजेंट बताते हुए धमकी दी गई थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों