,

आईफोन के लिए कपल ने किया 8 महीने की बेटी का सौदा, बचे पैसों से हनीमून मनाया

पश्चिम बंगाल से 24 परगना जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां कपल ने अपने शौक के लिए सभी हदें पार कर दीं। कपल ने अपनी 8 महीने की बच्ची को आईफोन खरीदने के लिए बेच दिया। बच्ची को बेचने के बाद कपल हनीमून मनाने भी गया। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को मिली बच्ची
पुलिस ने बताया कि बच्ची को रेस्क्यू कर लिया गया है। कपल ने बच्ची को एक महीने पहले ही बेच दिया था। पुलिस को मामले की जानकारी 24 जुलाई को मिली। पुलिस ने आगे बताया कि कपल की पहचान जयदेव घोष और उसकी पत्नी साथी के रूप में हुई है। कपल से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बच्ची को 2 लाख रुपए में एक महिला को बेचने की बात स्वीकारी। बच्ची को खरीदने वाली महिला की पहचान प्रियंका घोष के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्ची को खरीदने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

2 लाख में बेची
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के एक कपल ने अपनी 8 महीने की बच्ची को 2 लाख रुपए में बेच दिया। कपल ने इन पैसों से एक आईफोन खरीदा। बचे हुए पैसों से कपल ने समुद्र बीच पर हनीमून मनाया। आसपास के लोगों के मुताबिक, कपल जब हनीमून से वापस आया तो उनके साथ बच्ची नहीं थी। करीब एक-डेढ़ महीने तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो लोगों को शक हुआ कि कपल ने बच्ची के साथ कुछ गलत तो नहीं किया। लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने कपल को गिरफ्तार कर लिया है।

पार्षद के सामने नशे में रोया
टीएमसी के पार्षद तारोक गुहा ने बताया कि जयदेव पिछली रात को नशे की हालात में था और रोते हुए चिल्ला रहा था कि मेरी बच्ची मुझे लौटा दो। मुझे कुछ भी समझ नहीं आया और मैंने उसे डांटते हुए घर जाने को कहा। अगले दिन मुझे पता चला कि उसने अपनी बच्ची को 2 लाख रुपए में बेच दिया है।

पिरिजनों को बताय मामा के घर है
जयदेव के पिता कमई चौधरी से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें बताया था कि वह और उसकी पत्नी हनीमून के लिए बाहर जा रहे है। बच्ची को कुछ दिन उसके मामा के पास लिए भेज दिया है। जयदेव और उसकी पत्नी मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज करते है, जिसकी शिकायत भी दर्ज कराई है।

55 सीटें आने का ‘ओवर कॉन्फिडेंस’, एंटी इनकम्बेंसी का अंदाजा क्यों नहीं लगा पाए

RCB ने विराट कोहली को छोड़कर राजत पाटीदार को कप्तान बना दिया: क्या क्रिकेट के रत्न ने अपनी चमक खो दी है?

भिंड में भीषण सड़क हादसा: 7 लोगों की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…