,

योगी सरकार की मंत्री ने पुलिस के खिलाफ दिया धरना, विपक्ष ने उठाए सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कानपुर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला अपनी ही सरकार की पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। यह धरना अकबरपुर थाने के बाहर हुआ, जहां वह लगभग 6 घंटे तक बैठीं रहीं। मंत्री का आरोप था कि उनके कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने अशोभनीय व्यवहार किया। हालांकि, अधिकारियों द्वारा जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।

क्यों नाराज हुईं मंत्री?

अकबरपुर क्षेत्र के बदलापुर इलाके में विधायक निधि से बनाई जा रही सड़क को एक स्थानीय सभासद ने रुकवा दिया था। सूचना मिलने पर मंत्री मौके पर पहुंचीं और निर्माण कार्य फिर से शुरू करवाया। इसके बाद सभासद के खिलाफ ठेकेदार ने मुकदमा दर्ज कराया, जिसके जवाब में अगले दिन सभासद समर्थकों ने मंत्री के 5 कार्यकर्ताओं पर क्रॉस एफआईआर दर्ज करा दी। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई और थाने में धरने पर बैठ गईं। उनका आरोप है कि थानेदार ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की और झूठे मुकदमे दर्ज किए।

अखिलेश यादव का वार

इस घटना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,

“सत्तारूढ़ दल की मंत्री खुद ही पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठी हैं, मुख्यमंत्री को इससे ज्यादा क्या सबूत चाहिए?
भाजपा जाएगी तो कानून व्यवस्था लौटेगी।”

अखिलेश ने धरने से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें मंत्री के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से फोन पर बातचीत करते दिख रहे हैं। वह इसमें कह रहे हैं,

“आप कहें तो राजनीति छोड़ दें या फांसी पर लटक जाएं? हमें डिप्टी सीएम इसलिए नहीं चाहिए जो ब्राह्मणों की रक्षा न करे।”

धरना खत्म करने से पहले हुई कार्रवाई

विवाद बढ़ने पर कानपुर देहात के एसपी अरविंद मिश्रा और डीएम मौके पर पहुंचे और मंत्री व उनके पति को मनाने का प्रयास किया। अंततः पुलिस ने लालपुर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच का भरोसा दिया। इसके बाद मंत्री और उनके समर्थकों ने धरना समाप्त किया।

विपक्ष को मिला मुद्दा

हालांकि धरना अब समाप्त हो चुका है, लेकिन एक मंत्री का अपनी ही सरकार की पुलिस के खिलाफ बैठ जाना, सरकार के कामकाज और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विपक्ष को भी इस घटनाक्रम ने सरकार पर हमला बोलने का ताजा मौका दे दिया है।

PM Modi Uzbekistan Visit : पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, कई अहम समझौतों पर बनी सहमति

PM Modi Uzbekistan Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले