Khabar Zara Hatke : दुनिया की सबसे खतरनाक लत! पानी नहीं, पेट्रोल पीकर जी रही 20 साल की लड़की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/woman-addicted-to-drinking-petrol-story/

Edited by : Aanya Saran

Khabar Zara Hatke : दुनियाभर में अजीबोगरीब आदतों की कमी नहीं है, लेकिन My Strange Addiction में दिखाई गई एक युवती की कहानी ने लोगों को हैरान कर दिया। कनाडा की रहने वाली 20 वर्षीय शैनन नाम की युवती को पेट्रोल पीने की ऐसी खतरनाक लत लग गई थी कि वह हर दिन कई चम्मच गैसोलीन पी जाती थी।

जहां एक तरफ दुनिया में तेल की बढ़ती कीमतों और कमी को लेकर लोग परेशान हैं, वहीं शैनन का यह अजीब शौक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। उसकी इस आदत ने परिवार और डॉक्टरों दोनों की चिंता बढ़ा दी थी।

Khabar Zara Hatke : सूंघने से शुरू हुई लत, फिर पीने लगी पेट्रोल

शैनन ने शो में बताया कि शुरुआत में वह केवल पेट्रोल की गंध सूंघती थी। धीरे-धीरे उसने हाथों पर लगे पेट्रोल को चखना शुरू किया और फिर यह आदत इतनी बढ़ गई कि वह रोजाना 12 से 15 चम्मच पेट्रोल पीने लगी।

Khabar Zara Hatke

उसके मुताबिक पेट्रोल का स्वाद मीठा और खट्टा दोनों लगता था, साथ ही इसे पीने पर जलन भी महसूस होती थी। बावजूद इसके वह खुद को रोक नहीं पाती थी। शैनन ने कहा कि जब भी वह उदास या अकेला महसूस करती थी, पेट्रोल पीने से उसे राहत मिलती थी और यह उसकी “दवा” बन चुका था।

Khabar Zara Hatke : डॉक्टरों ने बताया जानलेवा, परिवार भी हुआ परेशान

डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि पेट्रोल पीना शरीर के लिए बेहद खतरनाक है। इससे फेफड़ों, लिवर, किडनी और दिमाग को स्थायी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा कैंसर, दौरे पड़ना, नसों को नुकसान और यहां तक कि मौत का खतरा भी बना रहता है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह Pica Disorder नाम की मानसिक स्थिति हो सकती है, जिसमें व्यक्ति खाने योग्य चीजों के बजाय अजीब और नुकसानदायक वस्तुएं खाने की इच्छा महसूस करता है। तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी भी ऐसी आदतों की वजह बन सकते हैं।

शैनन की मां और परिवार के अन्य सदस्य उसे कई बार रोकने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन वह छिपकर पेट्रोल पीती रही। शो में परिवार ने उसे मेडिकल मदद लेने के लिए मनाने की कोशिश भी की। यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार हैरानी जता रहे हैं कि कोई इंसान इतनी जहरीली चीज को रोज कैसे पी सकता है।