यूक्रेन के युद्ध खत्म करने पुतिन करेंगे डोनाल्ड ट्रंप से बात?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रूस और यूक्रेन के युद्ध को करीब तीन साल होने वाले हैं। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन को लेकर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं और इस वार्ता को शुरू करने के लिए यूक्रेन के साथ किसी भी शर्त की जरूरत नहीं है। पुतिन ने अपने वार्षिक प्रश्नोत्तर सत्र में एक अमेरिकी रिपोर्टर से कहा कि वह ट्रंप से मिलने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने कई सालों से उनसे बात नहीं की है। पुतिन ने यह दावा खारिज कर दिया कि रूस कमजोर स्थिति में है।

स्थायी शांति समझौता ही स्वीकार्य: पुतिन

उन्होंने कहा कि 2022 में यूक्रेन में रूसी सेना भेजने के बाद मॉस्को मजबूत हुआ है। पुतिन ने कहा कि हमने हमेशा कहा है कि हम बातचीत और समझौतों के लिए तैयार हैं। रूसी सेना अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रही है। पुतिन ने यूक्रेन के साथ अस्थायी युद्धविराम के विचार को खारिज कर दिया और कहा कि केवल स्थायी शांति समझौता ही स्वीकार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बातचीत की शुरुआत उस प्रारंभिक समझौते से होनी चाहिए, जो युद्ध के शुरुआती हफ्तों में तुर्की में रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच हुआ था, लेकिन लागू नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि जल्द ही मेरी राय में यूक्रेन में लड़ने वाले खत्म हो जाएंगे। हम तैयार हैं, लेकिन दूसरी तरफ को भी वार्ता और समझौतों के लिए तैयार होना चाहिए। ट्रंप समझौता कराने में माहिर माने जाते हैं। अपने चुनावी अभियान में वह बार-बार युद्ध खत्म करने का वादा करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह इसे कैसे करेंगे। पिछले महीने रॉयटर्स ने रिपोर्ट की थी कि पुतिन ट्रंप के साथ यूक्रेन युद्धविराम पर बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने बड़े क्षेत्रीय समझौते करने से इनकार किया और कहा कि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने का ख्वाब छोड़ना होगा। उत्‍तर कोरिया की सेना से मदद लेने पर पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना कुर्स्क क्षेत्र में बनी हुई है, लेकिन धीरे-धीरे उसने रूसी सेना को अपनी जमीन दे दी है। यूक्रेन का दावा है कि उसने उत्‍तर कोरिया के तमाम सैनिकों को मार गिराया है। इस पर पुतिन ने कहा, मैं समझता हूं उनके साथ बुरा हो रहा है। उनके लोग काफी कठिनाई में जी रहे है। लेकिन निश्चिंत रहें, हम हर संभव प्रयास करेंगे। हम सब कुछ बहाल कर देंगे। रूसी जनरल इगोर किरिलोव की हत्‍या पर पुतिन ने सीधे धमकी दी कहा, इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को