,

Wildlife Crime: गुना के जंगल में तेंदुए का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप, शिकार की आशंका

Wildlife Crime

Report: Vijay Ahirwar

Wildlife Crime मध्य प्रदेश के गुना जिले के भदौरा क्षेत्र में एक तेंदुए का अधूरा शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हंसाली वन क्षेत्र में मिले शव से सिर, खाल और चारों पैर गायब थे, जबकि मौके पर केवल धड़ बरामद हुआ। शव की स्थिति को देखते हुए वन्यजीव तस्करी या शिकार की आशंका जताई जा रही है।

Wildlife Crime वन विभाग की गश्त पर उठे गंभीर सवाल

घटना के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल में नियमित गश्त और पेट्रोलिंग के बावजूद तेंदुए का शिकार कैसे हो गया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

Wildlife Crime जांच के लिए टीम गठित, साक्ष्य जुटाने में जुटा वन विभाग

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुना कलेक्टर किशोर कन्याल ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वन विभाग ने विशेष जांच दल का गठन कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read this: US-Iran Conflict: जॉर्डन हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान के सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक