,

‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का सरगना कहां छिपा? इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

जम्मू-कश्मीर पुलिस इंटरस्टेट ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का पूरा नेटवर्क उजागर करने के लिए अब अंतरराष्ट्रीय एजेंसी इंटरपोल की मदद लेने जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस मॉड्यूल के प्रमुख और काजीगुंड निवासी डॉ. मुजफ्फर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि दिल्ली लाल किला कार धमाके और फरीदाबाद डॉक्टर मॉड्यूल में उसकी सीधी भूमिका रही है।

मुजफ्फर को माना जा रहा नेटवर्क का मास्टरमाइंड

एजेंसियों का आकलन है कि भारत, दुबई और अफगानिस्तान में फैले इस पूरे टेरर नेटवर्क का मुख्य संचालन डॉ. मुजफ्फर ही करता था। उसकी गिरफ्तारी होने पर कई देशों में फैले आतंक संबंधों की परतें खुल सकती हैं।


अफगानिस्तान में छिपने की आशंका

जांच से पता चला है कि दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट में पकड़े गए आरोपियों में शामिल डॉ. आदिल मुजफ्फर का छोटा भाई है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि मुजफ्फर अगस्त में भारत से दुबई चला गया था। अब सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि वह अफगानिस्तान में शरण लिए हुए है। मुजफ्फर भारत में सक्रिय मॉड्यूल और पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के बीच लिंक मैन की तरह काम करता था और पूरा ऑपरेशन अफगानिस्तान से नियंत्रित होता था। वह जैश के हैंडलर उकाशा से लगातार संपर्क में था।


तुर्की यात्रा और हमले की साजिश

जांचकर्ताओं के मुताबिक वर्ष 2022 में मुजफ्फर और डॉक्टर मुजम्मिल शकील ने तुर्की की यात्रा की थी। इसी यात्रा के दौरान उकाशा से उनकी मुलाकात हुई और वहीं फंडिंग, ऑपरेशन का रूट और हमलों की रणनीति पर अंतिम सहमति बनी।
इसके बाद मुजफ्फर दुबई में रहकर पूरे नेटवर्क का संचालन करता रहा—लॉजिस्टिक, पैसे और नेटवर्किंग की जिम्मेदारी उसी के पास थी। जैसे ही उसके भाई आदिल की गिरफ्तारी हुई, वह तुरंत अफगानिस्तान भाग गया। पुलिस के अनुसार, आदिल को कट्टरपंथ की तरफ मोड़ने में मुजफ्फर की प्रमुख भूमिका रही।


टेलीग्राम ग्रुप और मेडिकल कॉलेज कनेक्शन

जांच में यह भी सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल दो ऐसे टेलीग्राम ग्रुप से प्रभावित था, जिनमें कट्टरपंथी सामग्री मिलती थी।
तुर्की से लौटने के बाद मुजम्मिल फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी आया, जबकि आदिल की पोस्टिंग सहारनपुर में हुई। इसके बाद मॉड्यूल की गतिविधियां देशभर में तेजी से फैलने लगीं।


गिरफ्तारी से खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के लिंक

जम्मू-कश्मीर पुलिस इंटरपोल के जरिए डॉ. मुजफ्फर को पकड़ने की तैयारी में है। जांच एजेंसियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से कई देशों में फैले इस ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल की पूरी साजिश सामने आ सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में