Wedding Drama : अनोखी शादी, दूल्हा देखता रह गया, दुल्हन ने दौड़ कर प्रेमी के गले में डाली वरमाला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Wedding Drama chhindwara lover-varmala-incident

Wedding Drama : स्टेज से उतरकर प्रेमी के पास पहुंची दुल्हन, शादी टूटी

Wedding drama Chhindwara का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के दौरान दुल्हन ने अचानक ऐसा कदम उठाया कि पूरा समारोह हंगामे में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ क्षेत्र में 27-28 अप्रैल की रात एक शादी समारोह चल रहा था। बारात धूमधाम से पहुंची, स्वागत हुआ और वरमाला की रस्म की तैयारी शुरू हुई। दूल्हा स्टेज पर मौजूद था और कुछ देर बाद दुल्हन भी हाथ में जयमाला लेकर मंच पर पहुंची।

Wedding Drama : इसी दौरान दुल्हन ने अचानक मंच से नीचे उतरकर पंडाल में मौजूद अपने प्रेमी की ओर दौड़ लगा दी। सभी के सामने उसने प्रेमी को गले लगाया और उसके गले में वरमाला डाल दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

Wedding Drama : घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुल्हन के परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद वर और वधु पक्ष के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया, जो मारपीट तक पहुंच गया।

Wedding Drama : हंगामे के बीच दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और बारात बिना विवाह के ही वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि युवती का प्रेम संबंध पिछले करीब दो साल से चल रहा था और परिवार को इसकी जानकारी भी थी। हालांकि, पारिवारिक दबाव में शादी तय की गई थी, लेकिन मौके पर प्रेमी को देखकर दुल्हन ने अपना फैसला बदल लिया।

फिलहाल, दुल्हन अपने घर पर है और पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वर पक्ष ने सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की बात कहते हुए दिए गए सामान भी वापस ले लिए हैं।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की