,

पेरिस से स्वदेश लौटीं विनेश फोगाट, गर्मजोशी से स्वागत देख हुईं भावकु, बोलीं- पूरे ‘देशवासियों का बेहद धन्यवाद’

पेरिस ओलंपिक 2024 में भले ही विनेश फोगाट ने मेडल न जीता हो लेकिन सभी भारतीयों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। अब पेरिस से वो स्वेदश लौट आईं हैं। इनका दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया गया। जिसमें भारत के ओलंपिक मेडल विजेता रह चुके बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी शामिल थे। विनेश का एयरपोर्ट पर खूब नाच-गाने के साथ स्वागत हुआ। यह सब देखकर वो इमोशनल हो गईं।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में पहुंचने के बाद भी विनेश खेलने से चूक गई थीं। क्योंकि उनका वजन तय मानक से 100 ग्राम अधिक था। जिसकी वजह से उन्हें पेरिस ओलंपिक से डिस्कवालिफाई कर दिया गया। अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश ने सिल्वर मेडल के लिए CAS में चुनौती थी। करीब कई दिनों के सुनवाई के बाद विनेश की मांग को सीएएस ने खारिज कर दिया। इन सबके बीच भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट के साथ पूरा देश खड़ा था।

देश के लिए विनेश ही विजेता

भले ही विनेश ने गोल्ड या सिल्वर मेडल नहीं जाता हो लेकिन भारत के लिए वहीं विजेता हैं। जिस तरह किसी मेडल विजेता का स्वागत होता है उसी तरह विनेश का आज इंदीरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से बाहर आते हुए हआ।

विनेश ने क्या कहा?

वहीं स्वेदश लौटने के बाद गर्मजोशी से अपना स्वागत देख भावुक विनेश फोगाट ने कहा,”पूरे देशवासियों का बेहद धन्यवाद, मैं बहुत भाग्यशाली हूं।” वहीं साक्षी मलिका ने कहा, “मैं चाहती हूं कि विनेश को मान-सम्मान ज्यादा से ज्यादा प्राप्त हो…उन्होंने(भारत सरकार ने) इसके मेडल के लिए पूरी मदद की…”

भारतीय पहलवान सत्यव्रत कादियान ने कहा, “विनेश फाइटर थी, फाइटर है और फाइटर रहेगी और हमारे लिए वो चैंपियन है। हम उसका चैंपियन की तरह स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे…”

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…