,

Agra जिला जेल में सनसनी: बंदी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, सुरक्षा में चूक पर जेल वार्डन सस्पेंड

- Advertisement -
Ad imageAd image
Agra

Report: Farhan khan

Agra ताजनगरी की जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ एक बंदी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर एक अधिकारी पर गाज गिरी है।

Agra फार्मासिस्ट के कमरे में लगाया फंदा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बंदी की पहचान हरीपर्वत थाना क्षेत्र के वजीरपुरा निवासी मुस्तकीम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुस्तकीम ने जेल के अंदर स्थित फार्मासिस्ट के कमरे में कंबल की किनारी से फंदा बनाया और उस पर झूल गया। जब घटना की जानकारी जेल कर्मियों को हुई, तो तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजन

Agra जेल वार्डन निलंबित, जांच के आदेश

जेल के भीतर हुई इस आत्महत्या ने जेल की चौकसी की पोल खोल दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल वार्डन विश्वदीप चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जेल प्रशासन का कहना है कि यह एक गंभीर सुरक्षा चूक है और इसकी विस्तृत विभागीय जांच कराई जा रही है।

Agra परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, मुस्तकीम की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और न्यायिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह और परिस्थितियों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।

Read this: Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खालसा प्रगट दिहाड़े पर 100 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल