,

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Road Accident

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना पिपरौद बजरंगपुर स्थित नेशनल हाईवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास हुई, जहां ट्रक और हाइवा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

Road Accident: नेशनल हाईवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास आधी रात को हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेत से भरी हाइवा ने खाली ट्रक को जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे हादसे की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस भयावह टक्कर में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो लोग पारागांव और एक कुरूद का निवासी बताया जा रहा है।

Road Accident: रेत से भरी हाइवा की टक्कर से गूंजी आवाज, मृतकों में 2 पारागांव और 1 कुरूद का निवासी

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता भी बढ़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

read also: Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार 3 चीजों को नजरअंदाज करना है बर्बादी का कारण, इनके बिना नहीं मिलती सच्ची सफलता

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर