Power Plant Blast : सक्ती में बड़ा औद्योगिक हादसा
Power Plant Blast : सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट के बॉयलर में जोरदार विस्फोट होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

Power Plant Blast : अब तक 12 मजदूरों की मौत की पुष्टि
पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर ने हादसे में अब तक लगभग 12 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या आगे और बढ़ सकती है, क्योंकि कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Power Plant Blast : 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
हादसे में लगभग 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें से 17 मजदूरों की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Power Plant Blast : परिजनों का धरना, स्थिति तनावपूर्ण
घटना के बाद मृतकों के परिजनों और चंद्रपुर विधायक ने प्लांट प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रबंधन कार्यालय के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और परिजन मुआवजे व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Power Plant Blast : भारी पुलिस बल तैनात
हालात को नियंत्रण में रखने के लिए सक्ती पुलिस ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Power Plant Blast : जांच की संभावना
हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है, जबकि स्थानीय लोग और परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
read more : NDPS Act Arrest : खैरागढ़ में 172 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

