Farrukhabad: बिना अनुमति मशाल जुलूस पर मुकदमा, युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 15 नामजद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Farrukhabad

Report by: Sartaj Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Farrukhabad: फर्रुखाबाद में बिना अनुमति मशाल जुलूस निकालकर मुख्य बाजार में अफरातफरी फैलाने के मामले में पुलिस ने युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 15 नामजद और 5–7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जुलूस के दौरान लाठी-डंडों में कपड़ा लपेटकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग जलाई गई, जिससे मानव जीवन और संपत्ति को गंभीर खतरा पैदा हो गया।

Farrukhabad: मुख्य बाजार में दहशत, दुकानदारों ने बंद की दुकानें

पुलिस के मुताबिक, टाउन हॉल से तिकोना चौकी की ओर फर्रुखाबाद के मुख्य बाजार में यह जुलूस बिना किसी पूर्व अनुमति के निकाला गया। नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच आग के साथ लापरवाहीपूर्ण हरकतें की गईं, जिससे बाजार में दहशत फैल गई। आग लगने के डर से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Farrukhabad: 15 नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज

मामले में अंकुर श्रीवास्तव सहित कुल 15 नामजद और 5–7 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। थाना मऊदरवाजा में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Farrukhabad: अंकुर श्रीवास्तव की चेतावनी- आंदोलन जारी रहेगा

युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि वे और उनकी टीम मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा और वे किसी भी मुकदमे से भयभीत नहीं हैं।

Read also: Ghaziabad: 4 मंजिला इमारत की छत पर चढ़ी किशोरी, फायर सर्विस ने बचाई जान

Horoscope 24 May: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास

Honey Trap : हनी ट्रैप के देशभर में तार ,निशाने पर नेता,कारोबारी,पत्रकार

Honey Trap : एमपी में श्वेता जैन ही है मास्टरमाइंड,जेल में हुई

Journalism Award : कृष्ण मोहन झा को मिला“भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान

Journalism Award : तीन दशक की निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Arya Nagar: दुर्ग के आर्य नगर में चार सदस्यों की मौत, परिवारिक विवाद से बढ़ा शोक

Arya Nagar: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर

Katihar में पेड़ की डाल काटते समय गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Report by: Manoj Katihar: बिहार के कटिहार जिले में एक दर्दनाक हादसे

Raipur TeliBanda Clash: रायपुर के तेलीबांधा में खूनी झड़प, इलाके में मची अफरा-तफरी

Raipur TeliBanda Clash: रायपुर के तेलीबांधा स्थित जल विहार कॉलोनी में देर

Lucknow में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स, LDA ने जारी किया टेंडर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स

विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, IPL 2026 मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के