African Swine Fever: दुर्ग में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का कहर, 300 से अधिक सुअरों की मौत के बाद 21 गांव इन्फेक्टेड घोषित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
African Swine Fever

African Swine Fever: दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुड़पार में अफ्रीकी स्वाइन फीवर (ASF) के संक्रमण से 300 से अधिक सुअरों की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तत्काल प्रभाव से मुड़पार से लगे 21 गांवों और 5 वार्डों को इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है।

African Swine Fever: प्रशासन के अनुसार प्रभावित फार्म से 1 किलोमीटर के दायरे को इन्फेक्टेड जोन और 1 से 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को सर्विलांस जोन में रखा गया है। यह आदेश आगामी 6 महीने या अगले निर्देश तक लागू रहेगा। यह राज्य का पहला मामला है, जहां इतनी बड़ी संख्या में सुअर इस घातक संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई संक्रमित सुअरों को जहरीला इंजेक्शन देकर मारना पड़ा है।

African Swine Fever: मुड़पार गांव से फैला संक्रमण, 1 किमी क्षेत्र इन्फेक्टेड और 10 किमी तक सर्विलांस जोन घोषित

संक्रमण के स्रोत का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम विस्तृत जांच और सर्वे करेगी। सर्विलांस जोन में नारधा, मोहंदी, ओखरा, चेटूवा, खेरधी, ढौर, रिगंनी, मुरमुदा, कंडरका, सेमरिया, नंदौरी, हिंगनाडीह, गोढी, ढाबा, अछोटी, दादर, बोरसी, लिमतरा, मुर्रा, खेदामारा, जामूल और सूरडूंग (वार्ड 1 से 5) को शामिल किया गया है।

African Swine Fever: प्रशासन सख्त, सुअरों की आवाजाही और बाजारों पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने इन्फेक्टेड जोन से सुअरों और उनसे जुड़े उत्पादों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही सर्विलांस जोन में सुअर बाजार, दुकानें और डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवाएं भी पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। कलेक्टर ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता और पशु रोग नियंत्रण अधिनियम 2009 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

read also: Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार 3 चीजों को नजरअंदाज करना है बर्बादी का कारण, इनके बिना नहीं मिलती सच्ची सफलता

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म