,

Sasaram सांसद का तंज: ‘बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना जनता के साथ धोखा’, अंबेडकर जयंती पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sasaram

Report: Avinash shrivastva

Sasaram (रोहतास): सासाराम लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद मनोज राम ने बिहार में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस चेहरे के नाम पर जनता से वोट लिया गया, उसे बीच कार्यकाल में बदल देना लोकतंत्र और जनता के भरोसे के साथ अन्याय है।

Sasaram जनादेश के साथ हुआ अन्याय: मनोज राम

सांसद मनोज राम ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने नीतीश कुमार को आगे रखकर चुनाव लड़ा था। जनता ने उस चेहरे पर विश्वास जताया था, लेकिन अब मुख्यमंत्री को बदलकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि उसे जनमत की परवाह नहीं है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर जनता के साथ ‘धोखा’ करार दिया।

Sasaram “अभी और बदलेंगे चेहरे, देखते रहिए”

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार की नई कैबिनेट के सवाल पर सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब दिल्ली की राजनीति में चले गए हैं। उन्होंने भविष्य की राजनीति की ओर इशारा करते हुए कहा, “बिहार में अभी सिर्फ एक बार चेहरा बदला गया है, आगे और कितनी बार चेहरे बदले जाएंगे, यह देखते रहिए।” उनके इस बयान से बिहार में आने वाले दिनों में और भी बड़े राजनीतिक बदलावों के संकेत मिल रहे हैं।

Sasaram बाबा साहेब के विचारों से दूर होगी नफरत

इससे पहले, मंगलवार को सांसद मनोज राम जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत का संविधान हर जाति और संप्रदाय को समान अधिकार देता है। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक माहौल पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में जो ‘नफरत’ फैलाई जा रही है, उसे बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करके ही दूर किया जा सकता है।

Read this: Saharsa पूर्व मंत्री रत्नेश सादा पर ज़मीन हड़पने का आरोप: ‘2010 से पहले कुछ नहीं था, अब पूरा गाँव खरीद लिया’— पीड़ित की चीख

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार