,

विदिशा: करंट लगने से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Ram yadav

  • पठारी क्षेत्र में विद्युत पोल पर काम करते समय आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से मौत
  • परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम
  • मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और अन्य मुआवज़े की मांग

विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र में चंदनपुर ट्रांसफार्मर के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चंद्रेश विश्वकर्मा, जो बिजली विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी था, विद्युत पोल पर चढ़कर मेंटेनेंस का काम कर रहा था। काम के दौरान लाइन बंद थी, लेकिन इसी बीच अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे चंद्रेश को जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना को हत्या जैसा अपराध बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने आज शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को बिजली विभाग में सरकारी नौकरी देने समेत अन्य मांगें रखीं। आश्वासन और समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार