,

Vidisha: पूर्व विधायक राजश्री सिंह के घर लाखों की चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार; बेखौफ चोरों ने उड़ाए ₹5 लाख और गहने

- Advertisement -
Ad imageAd image
Vidisha

Report: Ram Yadav

Vidisha जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्होंने जनप्रतिनिधियों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कृष्णा कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक राजश्री सिंह के आवास पर धावा बोल दिया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों की नगदी और कीमती सामान (मशरूका) पर हाथ साफ कर दिया है।

Vidisha सूने घर का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे रुद्रप्रताप सिंह और उनकी पत्नी राजश्री सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। घर सूना था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने प्रवेश किया। जब परिवार वापस लौटा, तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

Vidisha 5 लाख नगद और जेवरात पार

पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे 5 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए हैं। हालांकि, चोरी गए कुल मशरूका (सामान) का सही आकलन अभी किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह बड़ी चोरी मानी जा रही है।

Vidisha पुलिस और FSL टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही विदिशा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट्स व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।

Vidisha एसपी का बयान: जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

विदिशा एसपी रोहित काशवानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read this: Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को