,

Uttar Pradesh Ministers: स्वतंत्रता दिवस 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Uttar Pradesh Ministers

Uttar Pradesh Ministers उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार कैबिनेट, स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने, सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने तथा विकास योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Uttar Pradesh Ministers कैबिनेट मंत्रियों को मिले प्रमुख जिले

Uttar Pradesh Ministers कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को शाहजहांपुर, भूपेंद्र चौधरी को मुरादाबाद, सूर्य प्रताप शाही को देवरिया और स्वतंत्र देव सिंह को गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार बेबी रानी मौर्य आगरा, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, जयवीर सिंह मैनपुरी, धर्मपाल सिंह बरेली, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ प्रतापगढ़, अनिल राजभर वाराणसी और राकेश सचान कानपुर देहात में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इसके अलावा अरविंद कुमार शर्मा को मऊ, योगेंद्र उपाध्याय को फिरोजाबाद, आशीष पटेल को मिर्जापुर, संजय निषाद को अंबेडकरनगर, ओम प्रकाश राजभर को गाजीपुर, दारा सिंह चौहान को आजमगढ़, सुनील कुमार शर्मा को गाजियाबाद और अनिल कुमार को बिजनौर भेजा गया है।

Uttar Pradesh Ministers स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्रियों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में नितिन अग्रवाल को हरदोई, कपिल देव अग्रवाल को मुजफ्फरनगर, रवींद्र जायसवाल को भदोही, संदीप सिंह को अलीगढ़ और गुलाब देवी को संभल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं असीम अरुण कन्नौज, जेपीएस राठौर झांसी, दयाशंकर सिंह बलिया और नरेंद्र कुमार कश्यप गौतमबुद्धनगर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

राज्यमंत्रियों में मयंकेश्वर शरण सिंह को अमेठी, दिनेश खटीक को बुलंदशहर, संजीव गोंड को सोनभद्र, बलदेव सिंह औलख को रामपुर, जसवंत सिंह सैनी को शामली और रामकेश निषाद को बांदा का प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा मनोहर लाल मन्नू कोरी ललितपुर, संजय सिंह गंगवार पीलीभीत, बृजेश सिंह सहारनपुर, केपी मलिक बागपत, सुरेश राही बहराइच, प्रतिभा शुक्ला कानपुर नगर, राकेश राठौर गुरु सीतापुर, रजनी तिवारी अयोध्या, सतीश चंद्र शर्मा बाराबंकी, दानिश आजाद अंसारी बस्ती, कृष्णा पासवान फतेहपुर, विजय लक्ष्मी गौतम संतकबीरनगर, कैलाश सिंह राजपूत फर्रुखाबाद, सुरेंद्र दिलेर हाथरस और हंस राज विश्वकर्मा को चंदौली जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नामित मंत्री अपने-अपने जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं का संदेश जनता तक पहुंचाएंगे।

Read this: Gold Silver Price 12 July 2026 : सोना दो महीने के उच्चतम स्तर पर, चांदी में भी जोरदार उछाल

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से