,

Gold Silver Price 12 July 2026 : सोना दो महीने के उच्चतम स्तर पर, चांदी में भी जोरदार उछाल

MCX में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, सोना दो महीने के उच्चतम स्तर पर

by: vijay yadav

Gold Silver Price 12 July 2026 : नई दिल्ली, वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और घरेलू मांग में मजबूती के चलते सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में जोरदार उछाल दर्ज किया गया, जिससे निवेशकों और खरीदारों का ध्यान एक बार फिर कमोडिटी बाजार की ओर खिंच गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोने की कीमत में उल्लेखनीय बढ़त देखने को मिली। कारोबार के दौरान सोना लगभग 875 रुपये मजबूत होकर करीब 1,56,589 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह लगभग दो महीने का उच्चतम स्तर है।

Gold Silver Price 12 July 2026 : त्योहारी और शादी सीजन से मांग को मिल सकता है सहारा

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले महीनों में शादी-ब्याह और त्योहारी सीजन की वजह से सोने की मांग बढ़ सकती है। इसी कारण बाजार में तेजी का रुझान फिलहाल बरकरार रहने की संभावना जताई जा रही है। निवेशक अब यह देखने पर नजर बनाए हुए हैं कि सोना आगे कौन से नए स्तर छू सकता है।

Gold Silver Price 12 July 2026 : चांदी में भी तेज बढ़त

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूत तेजी दर्ज की गई। MCX पर सुबह करीब 9 बजे चांदी लगभग 2,190 रुपये बढ़कर 2,37,849 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। कारोबार के शुरुआती घंटों में ही चांदी में हजारों रुपये की बढ़त ने बाजार में हलचल बढ़ा दी।

Gold Silver Price 12 July 2026
https://swadeshlive.com/gold-silver-price-today-07-august/

चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे निवेश मांग के साथ-साथ ज्वेलरी और औद्योगिक क्षेत्रों की संभावित मांग को भी अहम वजह माना जा रहा है।


12 अगस्त 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। नीचे भोपाल, इंदौर, लखनऊ, रायपुर और जयपुर समेत प्रमुख शहरों के ताजा 22 कैरेट, 24 कैरेट और चांदी के अनुमानित खुदरा भाव दिए गए हैं। मध्य प्रदेश के शहरों के लिए आज के राज्य स्तरीय गोल्ड रेट और राष्ट्रीय बाजार के ताजा रुझानों को आधार बनाया गया है।

शहर | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 24 कैरेट (10 ग्राम) | चांदी (1 किलो)

  • भोपाल ₹1,41,010 ₹1,53,830 ₹2,35,000
  • इंदौर ₹1,41,010 ₹1,53,830 ₹2,35,200
  • लखनऊ ₹1,41,160 ₹1,53,980 ₹2,35,100
  • रायपुर ₹1,41,050 ₹1,53,880 ₹2,35,400
  • जयपुर ₹1,41,160 ₹1,53,980 ₹2,35,150

Gold Silver Price 12 July 2026 : अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

घरेलू बाजार की मजबूती के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजारों का भी बड़ा योगदान रहा। COMEX पर सोना करीब 0.59 प्रतिशत बढ़कर लगभग 4,467.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। वहीं चांदी में 1.17 प्रतिशत की तेजी आई और यह करीब 65.695 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई।

वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की मजबूती का सीधा असर भारतीय वायदा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

Gold Silver Price 12 July 2026 : निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

लगातार बढ़ते भावों के बीच निवेशकों की दिलचस्पी फिर से सोने और चांदी की ओर बढ़ रही है। फिलहाल MCX पर सोना करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।

अब बाजार की नजर आने वाले आर्थिक संकेतों, वैश्विक परिस्थितियों और घरेलू मांग पर टिकी हुई है, क्योंकि यही कारक तय करेंगे कि सोना और चांदी की कीमतों में तेजी आगे भी जारी रहती है या इनमें कुछ नरमी देखने को मिलती है।

नोट- ये सभी आंकड़े आज के ताजा भाव के अनुसार है, इसमें घट बड़ हो सकती है।

ये भी जानिए : Tata Sons Chairman: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक निभाएंगे जिम्मेदारी

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर