2025 के नए US वीज़ा नियम: भारतीय यात्रियों और छात्रों पर क्या असर?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
US Visa Delays

अमेरिका जाने के लिए वीजा का इंतज़ार कर रहे भारतीयों के लिए बुरी खबर है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने वीजा अपॉइंटमेंट के वेट टाइम को अपडेट किया है। नए आंकड़े बताते हैं कि B1/B2 (बिजनेस/टूरिस्ट) वीजा के लिए भारत में 13 महीने तक का इंतज़ार करना पड़ सकता है। वहीं, F-1 (स्टूडेंट) वीजा के लिए 2 महीने का समय लग सकता है।

क्या हैं नए वेट टाइम?

25 अप्रैल, 2025 से लागू नए नियमों के अनुसार:

B1/B2 वीजा (बिजनेस/टूरिस्ट)

  • चेन्नई: 13.5 महीने (अगला अपॉइंटमेंट), 11.5 महीने (पिछले महीने का औसत)
  • हैदराबाद: 7.5 महीने
  • कोलकाता: 8 महीने
  • मुंबई: 9.5 महीने (अगला अपॉइंटमेंट), 7.5 महीने (पिछले महीने का औसत)
  • नई दिल्ली: 9 महीने

F-1 वीजा (स्टूडेंट)

  • चेन्नई: 1.5 महीने
  • हैदराबाद: 2 महीने
  • कोलकाता: 2 महीने
  • मुंबई: 3 महीने
  • नई दिल्ली: 2 महीने

H-1B, L-1 जैसे वर्क वीजा

  • चेन्नई: 2 महीने
  • हैदराबाद: 2.5 महीने
  • कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली में अभी अपॉइंटमेंट उपलब्ध नहीं।

अपॉइंटमेंट बदल सकते हैं?

हां, अगर आपका अपॉइंटमेंट पहले से बुक है, तो आप अर्ली डेट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर लॉग इन करके नया स्लॉट बुक कर सकते हैं।

वीजा रिजेक्ट क्यों होता है?

अमेरिकी अधिकारी आवेदक के भारत से जुड़ाव (Ties to Home Country) देखते हैं। अगर उन्हें लगता है कि आप वापस नहीं आएंगे, तो वीजा मना भी कर सकते हैं।

कौन-से वीजा किस काम के लिए?

  • B1: बिजनेस मीटिंग, कॉन्फ्रेंस
  • B2: घूमने, परिवार से मिलने
  • F-1: स्टडी के लिए
  • H-1B: टेक, साइंस जॉब्स
  • L-1: कंपनी ट्रांसफर

क्या करें?

  • जल्दी अपॉइंटमेंट बुक करें।
  • सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।
  • अगर स्लॉट खुलता है, तो तुरंत अपडेट करें।

वीजा प्रोसेस में देरी की वजह स्टाफ की कमी और ज्यादा डिमांड बताई जा रही है। अगर आप 2026 में अमेरिका जाना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू कर दें।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को