,

UP News: पांच पकड़े गए लेकिन छठे आदमखोर भेड़िये का आतंक अभी भी जारी, 50 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला, हॉस्पिटल में भर्ती

- Advertisement -
Ad imageAd image

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आंतक जारी है। वन विभाग की टीम ने अभी तक पांच आदमखोरों को पकड़ लिया है जबकि छठवें की तलाश जारी है। इस बीच बुधवार रात भेड़िये ने एक महिला पर हमला बोल दिया है। जिसकी वजह से महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।

50 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला

जिस महिला पर आदमखोर ने हमला किया उसकी उम्र 50 साल है। हमले में घायल महिला के दामाद दिनेश ने बताया कि यह घटना रात 10 बजे की है। उस वक्त वह (महिला) सो रही थीं। दिनेश ने बताया कि बच्चों में से किसी ने दरवाजा खोला होगा और भेड़िया कहीं छिपा हुआ था। इसी दौरान भेड़िया आया और उसकी सास का गला पकड़ लिया। दिनेश ने आगे बताया कि भेड़िया पुष्पा को बिस्तर से खींचकर ले गया। जिसके बाद वह चीखने लगीं। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़कर आए। इसके साथ ही आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए और फिर भेड़िया भाग गया।

गौरतलब है कि भेड़िए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर ड्रोन का उपयोग कर सर्च ऑपरेशन चला रही है। अभी तक पांच भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है, एक भेड़िया बचा है, जिसे दबोचने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है।

मंगलवार को भेड़िये ने बोला था हमला?

इससे पहले मंगलवार को जिले की महसी तहसील के दो गांवों में भेड़ियों के संदिग्ध हमलों में दो और लड़कियां घायल हो गईं। जिसकी जानकारी खुद अधिकारियों की ओर से दी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, एक घटना मंगलवार देर रात मैकूपुरवा गांव में 11 साल की बच्ची के साथ हुई, जबकि दूसरा हमला भवानीपुर गांव में हुआ, जिसमें 10 साल की बच्ची घायल हो गई। हालांकि गांव वालो का दावा है कि हमले भेड़ियों ने किए हैं, लेकिन सरकारी डॉक्टरों को संदेह है कि वे किसी अन्य जानवर के काटने से घायल हुई हैं।

इस मामले पर वन विभाग ने कहा कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्षेत्र में ये नए हमले जानवरों द्वारा किए गए हैं या नहीं। गौरतलब है कि हाल ही में बहराइच में आदमखोर भेड़ियों के हमलों के कई मामले सामने आए हैं। जुलाई के मध्य से भेड़ियों के हमलों में आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से अधिक घायल हुए हैं।

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ