,

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Woman Constable Death

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय

Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल केशरी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनके पति और सहकर्मी सिपाही नागेंद्र कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने पत्नी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए कुछ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

ड्यूटी पर लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

Woman Constable Death जानकारी के अनुसार, महिला कांस्टेबल केशरी वर्मा छुट्टी से लौटते समय प्रतापगढ़ में सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। हादसे में उनके सिर में चोट आई थी, जिसके बाद उनका इलाज कराया गया। उपचार के बाद वह वापस ड्यूटी पर लौट आईं। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और आवास पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतिका सिपाही के परिजन

पोस्टमार्टम हाउस में पति ने उठाए सवाल

Woman Constable Death घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान पति नागेंद्र कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर नाराजगी जताई और मामले में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और बिना आवश्यक कार्रवाई के पोस्टमार्टम नहीं कराया जाना चाहिए।

पुलिस ने हादसे और इलाज का दिया विवरण

मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केशरी वर्मा सड़क दुर्घटना में घायल हुई थीं और उनके सिर में चोट लगी थी। प्रारंभिक उपचार के बाद वह ड्यूटी पर लौट आई थीं। अधिकारियों के अनुसार, घटना की सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Crocodile Attack In Dikoli Village: रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए युवक को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, गांव में शोक

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक