,

Sohagpur School Bus Accident: सोहागपुर में स्कूल बस हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस; चार छात्र समेत छह घायल

Sohagpur School Bus Accident

रिपोर्टर: आशीष दुबे

Sohagpur School Bus Accident शनिवार को ग्राम चारगांव और सुकरी के बीच एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार चार छात्र-छात्राओं के साथ चालक और महिला कंडक्टर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

Sohagpur School Bus Accident प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हादसे से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

112 टीम और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

Sohagpur School Bus Accident घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक कमल किशोर, संतोष कुमार और सुनील ओझा ने ग्रामीणों के सहयोग से बस में फंसे बच्चों और अन्य घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी को तत्काल सोहागपुर के शासकीय अस्पताल भेजा गया।

चालक, कंडक्टर समेत चार छात्र घायल

Sohagpur School Bus Accident हादसे में बस चालक तुलसी प्रसाद (53) निवासी करनपुर और महिला कंडक्टर वर्षा सिंह (43) निवासी सोहागपुर घायल हुए हैं। वहीं सौरभ ठाकुर (13), मधु गुर्जर (14), रिषभ ठाकुर (11) और रागिनी पाल (15) को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का पंजीयन क्रमांक MP04 PA 2430 है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Read this: Aaj ka Mausam: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 87 Kmph तक चलेंगी हवाएं; पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के