,

Brother Sister Story: 35 हजार फीट की ऊंचाई पर भाई-बहन की अनोखी जोड़ी, रक्षाबंधन पर एयर इंडिया ने साझा की कहानी

Brother Sister Story

BY: Yoganand Shrivastva

Brother Sister Story रक्षाबंधन के मौके पर एयर इंडिया ने मणिपुर के एक भाई-बहन की ऐसी कहानी साझा की है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। खास बात यह है कि दोनों सिर्फ परिवार का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि एक ही एयरलाइन में साथ काम भी करते हैं। दोनों कई बार आसमान में करीब 35 हजार फीट की ऊंचाई पर अपनी ड्यूटी निभाते नजर आते हैं।

बड़ी बहन से प्रेरित होकर भाई ने चुना एविएशन करियर

Brother Sister Story वांगबम सुरैया और उनके छोटे भाई वांगबम रोहित सिंह के बीच करीब आठ साल का अंतर है। सुरैया ने वर्ष 2014 में एविएशन सेक्टर में कदम रखा था और परिवार से इस क्षेत्र में करियर बनाने वाली पहली सदस्य बनीं।

बहन के काम और अनुभवों से प्रभावित होकर रोहित के मन में भी एविएशन इंडस्ट्री में जाने की इच्छा पैदा हुई। बाद में उन्होंने अपनी बड़ी बहन को प्रेरणा मानते हुए एयर इंडिया में अपना करियर शुरू किया।

फ्लाइट ड्यूटी के साथ भाई-बहन का रिश्ता भी खास

Brother Sister Story दोनों की प्रोफेशनल जिंदगी में कई जिम्मेदारियां एक साथ आती हैं। सुबह की रिपोर्टिंग से लेकर लंबी उड़ानों और एयरपोर्ट पर स्टैंडबाय ड्यूटी तक, दोनों एक ही क्षेत्र में काम करते हैं।

काम के दौरान भले ही दोनों पूरी तरह प्रोफेशनल रहते हों, लेकिन भाई-बहन का अपनापन आज भी बरकरार है। सुरैया अपने छोटे भाई के खाने-पीने और उसकी दिनचर्या का ध्यान रखती हैं, जबकि रोहित भी ड्यूटी के बीच अपनी बहन का हालचाल लेते रहते हैं।

शिफ्ट खत्म होने के बाद भी साथ रहता है अपनापन

Brother Sister Story काम के बीच दोनों एक-दूसरे के साथ मजाक और बातचीत करते रहते हैं। ड्यूटी पूरी होने के बाद कई बार दोनों साथ कैब से घर लौटते हैं।

रक्षाबंधन पर सामने आई यह कहानी बताती है कि पेशेवर जिंदगी कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, भाई-बहन के बीच का स्नेह अपनी जगह कायम रहता है। एयर इंडिया की ओर से साझा की गई इस कहानी ने लोगों को परिवार और रिश्तों की खूबसूरती का एक अलग एहसास कराया है।

Read this: Mosambi Juice Benefits : बारिश के मौसम में इस फल का जूस पिया तो इम्युनिटी तो मजबूती होगी ही पाचन शक्ति भी बढ़ेगी

Jhiram Valley Verdict: झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, NIA जांच पर उठाए सवाल

Jhiram Valley Verdict: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम

Lakhanpur Police Cattle Rescue: लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद

Lakhanpur Police Cattle Rescue: छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर काजू

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र