BY
Yoganand Shrivastava
UP BJP New Team उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से करीब 9 महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सांगठनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम का गुरुवार को आधिकारिक ऐलान कर दिया गया। समाजवादी पार्टी (SP) के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले की काट के लिए इस 45 सदस्यीय नई कार्यकारिणी में ओबीसी (OBC) और अति-पिछड़े चेहरों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया गया है।
इस नई टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 18 प्रदेश मंत्रियों के नामों की घोषणा की गई है। साथ ही पार्टी ने सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी बदल दिया है।
UP BJP New Team List रक्षा मंत्री के बेटे और सपा की बागी विधायक को बड़ी जिम्मेदारी
UP BJP New Team List बीजेपी की इस नई लिस्ट में कई चौंकाने वाले और रणनीतिक नाम शामिल किए गए हैं:
- नीरज सिंह (उपरध्यक्ष): देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को संगठन में सीधे प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- पूजा पाल (उपाध्यक्ष): समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं प्रयागराज की तेजतर्रार विधायक पूजा पाल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने पिछड़ा कार्ड खेला है।
- सुरेश राणा (उपाध्यक्ष): पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सुरेश राणा की संगठन में मजबूत वापसी हुई है, उन्हें भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
UP BJP New Team List यूपी बीजेपी के 19 उपाध्यक्ष (Vice-Presidents)
पार्टी ने क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधते हुए कुल 19 उपाध्यक्षों की फौज मैदान में उतारी है:
- सुरेश राणा
- सत्यपाल सैनी
- ब्रज बहादुर
- डॉ. धर्मेंद्र सिंह
- मोहित बेनीवाल
- देवेश कोरी
- प्रियंका रावत (महामंत्री से पदोन्नत)
- दुर्विजय शाक्य
- रमेश सिंह
- नीरज सिंह
- अर्चना मिश्रा
- पूजा पाल
- शंकर गिरी
- कामेश्वर सिंह
- डॉ. कृतिका अग्रवाल
- सुरेश मौर्य
- राजेश यादव
- कृष्ण बिहारी राय
- आलोक गुप्ता
UP BJP New Team List संगठन के 8 नए महामंत्री
शीर्ष नेतृत्व ने पुराने अनुभवी चेहरों के साथ-साथ कद्दावर विधायकों को महामंत्री पद की कमान सौंपी है:
- रामप्रताप सिंह चौहान
- गीता शाक्य
- अभिजात मिश्रा
- उपेंद्र रावत
- संजय राय (दोबारा भरोसा)
- शंकर लोधी
- दिलीप पटेल
- राजेश चौधरी (विधायक)
UP BJP New Team List प्रदेश मंत्रियों की सूची
भाजपा की मुख्य टीम में कुल 18 नेताओं को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिव भूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान (लूनिया), रजनी पांडे, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल और यतिेंद्र शर्मा।
UP BJP New Team List बदले गए सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोर्चों के कप्तान
चुनावी मशीनरी को धार देने के लिए बीजेपी ने यूपी के सभी छह सांगठनिक क्षेत्रों के अध्यक्ष बदल दिए हैं:
- पश्चिम उत्तर प्रदेश: नवाब सिंह नागर (गुर्जर चेहरा)
- ब्रज क्षेत्र: पूरन लाल लोधी
- कानपुर क्षेत्र: राम किशोर साहू
- अवध क्षेत्र: अवधेश द्विवेदी
- काशी क्षेत्र: अशोक चौरसिया
- गोरखपुर क्षेत्र: विनोद राय
मुख्य विंग और मोर्चों के नए अध्यक्ष:
- मुख्य प्रवक्ता: दिनेश प्रताप सिंह
- युवा मोर्चा: रोहित मिश्रा (इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष)
- महिला मोर्चा: सरोज कुशवाहा
- किसान मोर्चा: देवेंद्र सिंह
- अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा: अशोक रावत
- पिछड़ा वर्ग मोर्चा: प्रकाश पाल
- अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा: विद्याभूषण गोंड
चुनावी मायने: बीजेपी सूत्रों के अनुसार, इस नई टीम को अंतिम रूप देने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दिल्ली हाईकमान के बीच कई दौर की मैराथन बैठकें हुई थीं। इस लिस्ट में महिलाओं को करीब 26% से ज्यादा की हिस्सेदारी दी गई है। पूरी टीम को इस तरह तैयार किया गया है ताकि आगामी चुनावों में गैर-यादव ओबीसी, अति-पिछड़ा और सवर्ण मतों के ध्रुवीकरण को पूरी तरह मजबूत रखा जा सके।





