,

UP ATS : लखनऊ में ATS की बड़ी कार्रवाई, 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, NIA कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड दी

up-ats-arrests-four-suspected-terrorists-nia-court

रिपोर्ट- राशिद

UP ATS : लखनऊ में Uttar Pradesh ATS की बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार चार संदिग्ध आतंकियों को NIA Court में पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

एटीएस के अनुसार, साकिब उर्फ डेविड, अरबाब, विकास गहलावत और लोकेश उर्फ पपला को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पाकिस्तानी हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहा था और देश में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था।

UP ATS

UP ATS बताया जा रहा है कि यह समूह रेलवे सिग्नल बॉक्स, वाहनों और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों को निशाना बनाकर छोटी-छोटी आगजनी की घटनाएं अंजाम दे रहा था। इन घटनाओं के वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे जाते थे, जिसके बाद क्यूआर कोड के जरिए फंडिंग प्राप्त की जाती थी।

UP ATS

UP ATS जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह के तार पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान के कुछ नंबरों से भी जुड़े पाए गए हैं। आरोपी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए कट्टरपंथी संगठनों से संपर्क में थे और धार्मिक उकसावे के जरिए लोगों में डर फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

एटीएस का कहना है कि इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य देश में भय का माहौल बनाना और सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करना था। फिलहाल एजेंसी रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे इस नेटवर्क के और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

जानिए Hamirpur : बीजेपी विधायक का बुलडोजर वाला जलवा, बकेट पर खड़े होकर मेला पहुंचीं

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…