Hamirpur : बीजेपी विधायक का बुलडोजर वाला जलवा, बकेट पर खड़े होकर मेला पहुंचीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hamirpur

Report: Amit mishra

Hamirpur उत्तर प्रदेश की राजनीति में ‘बुलडोजर’ अब सिर्फ कार्रवाई का प्रतीक नहीं, बल्कि नेताओं के दबदबे और लोकप्रियता का नया जरिया भी बन गया है। हमीरपुर की राठ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनीषा अनुरागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुलडोजर पर सवार होकर जनता के बीच पहुँचती नजर आ रही हैं।

Hamirpur जवारा मेला में दिखा ‘बुलडोजर’ वाला अंदाज

पूरा मामला राठ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले पारंपरिक जवारा मेला का है। इस मेले में शिरकत करने पहुँचीं विधायक मनीषा अनुरागी ने प्रवेश के लिए किसी लग्जरी कार या पैदल चलने के बजाय ‘बुलडोजर’ को चुना। जैसे ही वह बुलडोजर के बकेट में सवार होकर मेले के बीच पहुँचीं, उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Hamirpur जमीन से कई फीट ऊपर हवा में विधायक, लुटाया लंगर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा अनुरागी बुलडोजर के बकेट (अगले हिस्से) में खड़ी हैं। बुलडोजर चालक ने बकेट को जमीन से कई मीटर की ऊंचाई पर उठा रखा था, जहाँ से वह पूरे मेले का नजारा देख रही थीं। इसी ऊंचाई से उन्होंने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और ऊपर से ही श्रद्धालुओं के बीच लंगर (प्रसाद) भी वितरित किया।

Hamirpur वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, समर्थकों में उत्साह

विधायक के इस साहसिक और अनोखे कारनामे को देखकर वहां मौजूद लोग उत्साहित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स इसे यूपी की राजनीति में “बुलडोजर कल्चर” का नया अध्याय बता रहे हैं।

Read this: Burn Injury Case: सूरजपुर में सनसनी: अधजली हालत में सड़क किनारे मिली युवती, हालत गंभीर

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी