,

उन्नाव में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: एक घायल, दो फरार

- Advertisement -
Ad imageAd image
उन्नाव में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: एक घायल, दो फरार

रिपोर्टर: अनमोल श्रीवास्तव, EDIT BY: MOHIT JAIN

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान जब टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए।

लूट के बाद भागे थे बदमाश

पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी हरदोई जिले के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले इन्होंने एक किसान से 76 हजार रुपये लूट लिए थे और घटना के बाद से फरार थे। शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि वही लुटेरे इलाके में देखे गए हैं, जिसके बाद इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया।

फरार बदमाशों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। फरार दोनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्नाव पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में