,

भूतगढ़िया में झाड़ियों से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत

- Advertisement -
Ad imageAd image

झरिया के बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत भूतगढ़िया पुराना कलाली से सुरेंद्र कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर स्थित खेल मैदान के समीप सोमवार को झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रोज की तरह सुबह टहलने गए स्थानीय लोगों ने झाड़ी के अंदर संदिग्ध हालत में शव देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर इकट्ठा हो गए।

सूचना पर बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक की बाईं आंख के पास गहरा कटाव पाया गया, जिससे घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। इसके अलावा सड़क से शव तक खून की बूंदें भी मिली हैं, जिससे यह आशंका जताया जा रहा है की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई होगी और बाद में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंका गया है।

मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के थानों में सूचना भेज रही है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और पूरी घटना की दिशा स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़