उमरिया: जब गांव में आ धमका टाइगर, ग्रामीणों में मच गई दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Umaria: When a tiger entered the village, panic spread among the villagers.

by: vijay nandan


उमरिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चंसुरा गांव में टाइगर के आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर एक मवेशी का शिकार करने के बाद बाघ गांव की ओर बढ़ गया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों में दहशत इस कदर फैल गई कि कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों की छतों पर चढ़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम बाघ को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है।

इसलिए तो मध्य प्रदेश ‘टाइगर स्टेट’ है

यह इलाका बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन में आता है, जहां हाल के दिनों में वन्यजीवों की लगातार गतिविधियां बढ़ी हैं। वन विभाग ने लोगों से शांति बनाए रखने और घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

मध्य प्रदेश ने ‘टाइगर स्टेट’ कहलाता है। ऑल इंडिया टाइगर एस्टिमेशन-2022 रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में लगभग 785 बाघ हैं। यह संख्या देश के अन्य सभी राज्यों से अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीते चार वर्षों में बाघों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2018 की गणना में प्रदेश में 526 बाघ दर्ज किए गए थे, जबकि 2022 तक यह संख्या बढ़कर 785 तक पहुंच गई। लेकिन 2025 में ये संख्या और बढ़ गई है। जो अगली गणना में सामने आएगी।

प्रदेश के बांधवगढ़, कान्हा, सतपुड़ा, पेंच और संजय दुबरी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बेहतर संरक्षण, निगरानी व्यवस्था और स्थानीय समुदाय की भागीदारी से बाघों की आबादी में यह बढ़ोतरी संभव हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि को प्रदेश के वनकर्मियों और नागरिकों की संयुक्त सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि “मध्य प्रदेश बाघ संरक्षण का नेतृत्व करता रहेगा और मानव-बाघ सह-अस्तित्व के मॉडल को और मजबूत बनाया जाएगा।”

देश में सबसे ज्यादा बाघ:
राष्ट्रीय स्तर पर जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल 3,167 बाघ हैं, जिनमें से सबसे अधिक 785 अकेले मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं। इसके बाद कर्नाटक दूसरे और उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है।

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने